UPSC की मेंस परीक्षा पास करने वाले राज्य के सभी अभ्यर्थियों को ₹1 लाख देगी छत्तीसगढ़ सरकार
छत्तीसगढ़ सरकार ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की मेंस परीक्षा पास करने वाले राज्य के सभी अभ्यर्थियों को ₹1 लाख की प्रोत्साहन राशि देने का एलान किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग ने इसके आदेश जारी किए हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य युवाओं को सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रेरित करना है।
read more at भाषा


