फिल्म के नरेशन के लिए आमिर को घर पर बुलाया था, वह सारी आइसक्रीम खा गए थे: महेश भट्ट
फिल्ममेकर महेश भट्ट ने बताया है कि एक बार उन्होंने आमिर खान को एक फिल्म का नरेशन करने के लिए अपने घर बुलाया था। भट्ट ने बताया, "उन्होंने (आमिर) सारी आइसक्रीम खा ली...वह अपनी पहली पत्नी संग मेरे घर आए थे और बिजली चली गई थी।" बकौल महेश, एक सप्ताह बाद आमिर ने कहा कि उन्हें फिल्म पसंद नहीं आई।


