Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपियों के हैंडलर की जेल में बिश्नोई गैंग से हुई थी मुलाकात: रिपोर्ट

short by रघुवर झा / on Monday, 14 October, 2024
रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के तीनों आरोपियों का हैंडलर जालंधर (पंजाब) निवासी मोहम्मद ज़ीशान अख्तर था। बकौल रिपोर्ट, अख्तर की पटियाला जेल में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मुलाकात हुई थी और यहीं से उसे बाबा सिद्दीकी की हत्या की सुपारी मिली थी। अख्तर को 7 जून को जेल से रिहा किया गया था।