Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

UP में मृत पाए गए 14 बंदर; मुंह में गेहूं, चना व मटर मिलने से ज़हर देकर मारने की आशंका

short by प्रियंका वर्मा / on Sunday, 14 September, 2025
बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) में एक जगह पर 14 बंदरों के शव मिले हैं। वन विभाग ने सभी मृत बंदरों का पोस्टमॉर्टम करवाया जिसमें सभी बंदरों के जबड़े में गेहूं, चने व मटर के अवशेष पाए गए। डॉक्टरों ने प्रथम दृष्टया ज़हर देकर मारने की आशंका जताई है। बंदरों का विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए लैब भेजा गया है।
read more at भाषा