Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कोई भी महिला कर्मचारी निर्धारित समय से अधिक कार्यालय में न रुके: दिल्ली सरकार

short by पल्लवी श्रीवास्तव / on Saturday, 13 December, 2025
दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने निर्देश दिया है कि निर्धारित ड्यूटी टाइम खत्म होने के बाद कोई महिला कर्मचारी कार्यालय में न रुके। विभाग ने अपने अधिकारियों से कहा कि महिला कर्मचारियों को ड्यूटी टाइम के बाद तभी रोका जाए जब बहुत ज़रूरी हो। विभाग ने कहा, "महिला कर्मचारियों की सुरक्षा, गरिमा और कल्याण सर्वोपरि है।"
read more at PTI