Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मैनेजर ₹39,000 के मुर्गे खा गया, लोन पास नहीं किया: छत्तीसगढ़ में एसडीएम को शिकायत में किसान

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 9 December, 2024
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक किसान ने एक बैंक मैनेजर पर लोन पास करने के लिए ₹39,000 के देसी मुर्गे खा जाने और लोन अमाउंट का 10% कमीशन एडवांस में लेने का आरोप लगाया है। किसान ने दावा किया है कि लोन दिलवाने के बहाने मैनेजर हर शनिवार को देसी मुर्गे मंगवाता था और फिर भी लोन पास नहीं किया।