धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म 'सरज़मीन' से डेब्यू करेंगे सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम
अभिनेता सैफ अली खान व उनकी पूर्व पत्नी अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म 'सरज़मीन' से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है जिसमें इब्राहिम एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका में होंगे। फिल्म में ऐक्ट्रेस काजोल व ऐक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन भी नज़र आएंगे। इसके निर्देशक अभिनेता बोमन ईरानी के बेटे कायोज़े ईरानी हैं।
read more at लेटेस्टली


