बिहार सरकार ने रेलटेल को दिया ₹970 करोड़ का ऑर्डर
सरकारी रेलवे कंपनी रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया को बिहार एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल से करीब ₹970 करोड़ का ऑर्डर मिला है। इस प्रोजेक्ट के तहत रेलटेल बिहार के सरकारी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में फिज़िक्स, केमेस्ट्री और जीव विज्ञान की लैब बनाएगी। रेलटेल ने जानकारी दी है कि इस परियोजना को 24 सितंबर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा।
read more at ABP न्यूज़


