गोमांस ले जाने के शक में 72-वर्षीय बुज़ुर्ग को महाराष्ट्र में ट्रेन में मारे गए थप्पड़
महाराष्ट्र में ट्रेन में गोमांस ले जाने के शक में 72-वर्षीय बुज़ुर्ग को भीड़ द्वारा पीटे जाने का मामला सामने आया है और एफआईआर दर्ज की गई है। एक वीडियो में कई लोग उसे थप्पड़ मारते और गालियां देते दिख रहे हैं। पुलिस ने जांच के बाद बताया कि बुज़ुर्ग के पास भैंस का मांस था जिसपर प्रतिबंध नहीं है।


