Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

HCL के CEO को FY25 में मिला ₹94.6 करोड़ वेतन, IT सेक्टर के प्रमुखों को छोड़ा पीछे

short by रुखसार अंजुम / on Sunday, 3 August 2025
टेक कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज़ के सीईओ सी विजयकुमार को वित्त वर्ष 2024-25 में करीब ₹94.6 करोड़ वेतन मिला है। उन्होंने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ और इंफोसिस के प्रमुखों को पीछे छोड़ दिया है। कंपनी की रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2025 में विजयकुमार के वेतन में करीब ₹17.09 करोड़ मूल वेतन और करीब ₹15.08 करोड़ का परफोर्मेंस-आधारित बोनस शामिल था।