बिहार में बदमाशों ने बैंक में घुसकर की लूटपाट की कोशिश, विरोध किए जाने पर गार्ड को मारी गोली
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में शुक्रवार को हथियारबंद 5 बदमाशों ने पंजाब नैशनल बैंक में घुसकर लूटपाट करने की कोशिश की जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस दौरान लूटपाट का विरोध किए जाने पर एक बदमाश ने बैंक के सुरक्षागार्ड के पैर में गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, दो बदमाशों की पहचान हो गई है।
read more at News18 हिंदी


