Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केस दर्ज होने के बाद ही आंदोलन में जान गंवाने वाले किसान का अंतिम संस्कार करेंगे: किसान नेता

short by खुशी / on Friday, 23 February, 2024
किसान नेता सरवन सिंह ने कहा है कि खनौरी बॉर्डर (हरियाणा-पंजाब बॉर्डर) पर जान गंवाने वाले 21 वर्षीय किसान शुभकरण सिंह का अंतिम संस्कार तब तक नहीं किया जाएगा जब तक पंजाब सरकार मामले में केस दर्ज नहीं करती। सरवन ने पंजाब सरकार के अधिकारियों पर शुभकरण के परिवार पर अंतिम संस्कार के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है।