Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी के डिप्टी सीएम से बच्चे ने कहा- 'पापा दारू पीते हैं, खेत बेच दिया है'; वीडियो आया सामने

short by अक्षत मित्तल / on Tuesday, 20 June, 2023
मऊ (उत्तर प्रदेश) में राज्य के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से उनके एक कार्यक्रम के दौरान एक बच्चे ने कहा, "पापा दारू पीते हैं, खेत बेच दिया है।" सामने आए एक वीडियो में उप-मुख्यमंत्री मौर्य बच्चे की शिकायत पर मामले की जांच का निर्देश देते हुए दिख रहे हैं। बच्चे ने कहा, "हम बिस्किट बेचकर घर का खर्च चलाते हैं।"