'हेरा फेरी 3' में नज़र आएंगे अभिनेता कार्तिक आर्यन, परेश रावल ने की पुष्टि
अभिनेता परेश रावल ने पुष्टि की है कि 'हेरा फेरी 3' में अभिनेता कार्तिक आर्यन नज़र आएंगे। उनसे एक ट्विटर यूज़र ने पूछा, "क्या यह सच है कि इस फिल्म में कार्तिक आर्यन होंगे?" जिस पर उन्होंने कहा कि 'हां, यह सच है'। दरअसल, परेश के अलावा 'हेरा फेरी' (2000) में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी लीड रोल में थे।


