Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत में मुस्लिमों की प्रजनन दर घट रही है, कभी बहुसंख्यक नहीं बन सकते: दिग्विजय सिंह

short by जय शंकर ठाकुर / on Wednesday, 8 September 2021
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि यह झूठ फैलाया जा रहा है कि एक से अधिक शादियां कर मुस्लिम भारत में अपनी जनसंख्या बढ़ाएंगे और हिंदुओं को पछाड़कर बहुसंख्यक बन जाएंगे। बकौल सिंह, ऐसा कभी नहीं हो सकता क्योंकि उनकी प्रजनन दर घट रही है। उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को इसपर बहस के लिए चुनौती दी।