Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ओपन ऑफर में खरीदे गए एनडीटीवी के शेयरों के लिए अतिरिक्त ₹48.65/शेयर देगा अदाणी समूह

short by अक्षत मित्तल / on Tuesday, 3 January, 2023
अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ ने कहा है कि वह एनडीटीवी के उन निवेशकों को ₹48.65/शेयर का अतिरिक्त भुगतान करेगी जिन्होंने ओपन ऑफर में न्यूज़ ब्रॉडकास्टर में अपने शेयर कंपनी को बेचे थे। इससे ऑफर का मूल्य बढ़कर ₹342.65/शेयर हो जाएगा और यह वही कीमत है जो कंपनी ने एनडीटीवी के संस्थापक प्रणय और राधिका रॉय को उनकी हिस्सेदारी बेचने पर दिया था।