बिहार में युवक को कुचलकर भागा ट्रक ड्राइवर, भीड़ ने ट्रक सवार मज़दूर की पीट-पीटकर की हत्या
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में भीड़ द्वारा ट्रक सवार एक मज़दूर की पिटाई करने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। दरअसल, तीन दिन पहले एक युवक को कुचलकर ट्रक ड्राइवर भाग रहा था लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर ट्रक को रोक लिया। हालांकि, ड्राइवर भाग गया और उसमें सवार मज़दूर को लोगों ने उसका सहयोगी समझकर पीट दिया।
read more at हिन्दुस्तान


