Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वरुण गांधी ने शेयर किया किसानों के समर्थन में वाजपेयी के भाषण का वीडियो

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 14 October 2021
बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने किसान आंदोलन के बीच पूर्व-प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के भाषण का वीडियो शेयर किया है। 1980 के भाषण में वाजपेयी ने कहा था, "मैं सरकार को चेतावनी देना चाहता हूं कि दमन के तरीके छोड़ दीजिए...किसान डरने वाला नहीं है।" गौरतलब है, बीते हफ्ते बीजेपी ने वरुण को राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर कर दिया था।