Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

₹6 करोड़ में बिका 'टाइटैनिक' में 'रोज़' को डूबने से बचाने वाला दरवाज़ा

short by gunjan goswami / on Tuesday, 26 March, 2024
1997 में आई फिल्म 'टाइटैनिक' में केट विंसलेट के किरदार 'रोज़' को डूबने से बचाने वाला दरवाज़ा नीलामी में $718,750 (करीब ₹6 करोड़) में बिका है। ऑक्शन हाउस 'हेरिटेज ऑक्शन्स' ने बताया कि यह 'टाइटैनिक' जहाज़ के फर्स्ट क्लास लाउंज के प्रवेश द्वार का हिस्सा था। इसके अलावा, फिल्म में विंसलेट द्वारा पहनी गई एक ड्रेस $125,000 में बिकी।
read more at NewsBytes