सचिन ने कश्मीर में स्थानीय लोगों के साथ खेलते हुए उल्टे बल्ले से मारा शॉट, शेयर किया वीडियो
क्रिकेट लेजेंड सचिन तेंदुलकर ने कश्मीर की अपनी यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों के साथ गली क्रिकेट खेलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में वह एक शॉट उल्टे बल्ले से मारते दिखे। सचिन ने विलो फैक्ट्री का भी दौरा किया और उन्होंने इसका भी एक वीडियो साझा किया है।
read more at हिन्दुस्तान


