ओवैसी ने बीफ शॉप के लिए लगाया ज़िंदाबाद का नारा, निर्मला सीतारमण ने कहा- अभद्र
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक बीफ शॉप के सामने से गुज़रते हुए और फिर वहां रुककर दुकान का नाम लेकर ज़िंदाबाद कहते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने दुकानदार से कहा, "काटते रहो।" वीडियो को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ओवैसी के बयान हमेशा अभद्र होते हैं।
read more at ABP न्यूज़


