Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में घूस लेता पकड़ा गया भू-अभिलेख निरीक्षक, घर से ₹41 लाख व लग्ज़री कार बरामद

short by उमंग शुक्ला / on Saturday, 18 May, 2024
डूंगरपुर (राजस्थान) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने दिनेश पंचाल नामक भू-अभिलेख निरीक्षक को भूमि नामांतरण के एवज़ में ₹25,000 की घूस लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी के अनुसार, जांच के दौरान दिनेश के घर से ₹41.3 लाख कैश, ₹10 लाख की कीमत के ज़ेवरात, एक लग्ज़री कार व कई भूखंडों के दस्तावेज़ समेत अन्य सामान मिले हैं।