Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए 4 नक्सली

short by खुशी / on Saturday, 26 November 2022
छत्तीसगढ़ पुलिस ने बताया है कि नक्सल प्रभावित बीजापुर के पोमरा गांव में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में 4 नक्सली मारे गए जिनमें 2 महिला नक्सली भी शामिल हैं। बकौल पुलिस, जंगल में नक्सलियों की डिविज़नल कमिटी के सदस्यों समेत करीब 40 नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी जिसके बाद सुरक्षाबल गश्त पर भेजे गए थे।
read more at PTI