आईसीसी ने शेयर कीं स्टार्क व हीली की तस्वीरें; पूछा- 'दोनों ने जीती हैं कितनी आईसीसी ट्रॉफी?'
भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की डब्ल्यूटीसी फाइनल जीत के बाद आईसीसी ने ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचल स्टार्क संग उनकी पत्नी व ऑस्ट्रेलियाई महिला विकेटकीपर-बल्लेबाज़ एलिसा हीली की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। आईसीसी ने कैप्शन लिखा, "क्रिकेट के 2 सुपरस्टार...इन दोनों ने कितनी आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं?" गौरतलब है, स्टार्क ने 3 जबकि हीली ने 8 आईसीसी खिताब जीते हैं।
read more at ICC


