Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मच्छर के काटने से प्राइवेट पार्ट पर 3 मिमी का घाव नहीं बन सकता: रेप केस पर मुंबई का कोर्ट

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Monday, 6 November, 2023
मुंबई के स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने करीब 2-साल की बच्ची का 2021 में कई बार रेप करने को लेकर उसके 21-वर्षीय रिश्तेदार को 20-साल जेल की सज़ा सुनाई है। बकौल आरोपी, पीड़िता ने मच्छर के काटने पर नाखूनों से खरोंचकर अपना प्राइवेट पार्ट ज़ख्मी किया था। कोर्ट ने कहा कि मच्छर के काटने से 3-मिलीमीटर का घाव नहीं बन सकता।