Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कई जवानों के टैटू अश्लील व अपमानजनक हैं, 15 दिन में हटवा लें: ओडिशा पुलिस

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 11 April, 2024
ओडिशा पुलिस ने अपनी स्पेशल सिक्योरिटी बटालियन के जवानों को यूनिफॉर्म पहनने के बाद उनके शरीर पर दिखने वाले सभी टैटू को 15 दिन में हटवाने का आदेश दिया है। आदेश में लिखा है कि कई जवानों के टैटू अश्लील और अपमानजनक दिखते हैं जिनसे न सिर्फ बटालियन बल्कि ओडिशा पुलिस की छवि भी खराब होती है।