कौन हैं सबसे अमीर लोकसभा सांसद नकुल नाथ जिनके बीजेपी में जाने की लग रही हैं अटकलें?
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से कांग्रेस सांसद नकुल नाथ कुल ₹660 करोड़ की संपत्ति के साथ सबसे अमीर लोकसभा सांसद हैं। बे स्टेट कॉलेज (मैसाचुसेट्स) से बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई कर चुके नकुल एक ऑन्ट्रप्रेन्योर भी हैं। उनके पिता कमलनाथ की कुल संपत्ति ₹134 करोड़ है और दोनों के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
read more at Hindustan Times


