यूपी चुनाव के छठे चरण में सीएम योगी आदित्यनाथ की सीट समेत 57 सीटों पर मतदान जारी
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में गोरखपुर, कुशीनगर, बलिया, देवरिया समेत 10 ज़िलों की 57 सीटों पर गुरुवार सुबह मतदान शुरू हो गया। इस चरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (गोरखपुर शहर), राज्य के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (पथरदेवा), स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह (बांसी) समेत 676 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।
read more at ABP न्यूज़


