Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पत्रकार के 'कप्तान आपका शुक्रिया' कहने पर लियोनेल मेसी के रिऐक्शन का वीडियो हुआ वायरल

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Friday, 16 December, 2022
लाइव इंटरव्यू के दौरान एक महिला पत्रकार के 'कप्तान आपका शुक्रिया' कहने पर लियोनेल मेसी के रिऐक्शन का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में मेसी को ध्यान से पत्रकार की बात सुनते और भावुक होते देखा जा सकता है। पत्रकार ने कहा था, "आपने हर किसी की ज़िंदगी में अपनी पहचान बनाई है...यह...किसी विश्व कप जीतने से ज़्यादा है...कप्तान...आपका शुक्रिया।"