राजनीति का दूसरा नाम है उतार-चढ़ाव, हर व्यक्ति को इससे गुज़रना पड़ता है: वसुंधरा राजे
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री व बीजेपी नेता वसुंधरा राजे सिंधिया ने कहा है, "राजनीति का दूसरा नाम उतार-चढ़ाव है। हर व्यक्ति को इससे गुज़रना पड़ता है। इसमें व्यक्ति के समक्ष 3 चीज़ें आती हैं- पद, मद और कद।" उन्होंने कहा, "पद और मद स्थाई नहीं होते लेकिन कद स्थाई होता है...आज कल लोगों को पद का मद आ जाता है।"
read more at इंडिया टीवी


