यात्री के बैग से मुंबई एयरपोर्ट पर मिले दुनिया के सबसे छोटे बंदर, तस्वीर आई सामने
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से वन्य जीवों की तस्करी के आरोप में एक यात्री गिरफ्तार हुआ है। उसके बैग से दो किंकाजू (हनी बियर), दो पिग्मी मार्मोसेट (दुनिया के सबसे छोटी प्रजाति के बंदर) और 50 अल्बिनो लाल-कान वाले स्लाइडर कछुए मिले। आरोपी की पहचान शाहरुख मोहम्मद हुसैन के रूप में हुई जो बैंकॉक से पहुंचा था।
read more at News18 हिंदी


