ट्रंप ने पूर्व सांसद सीन डफी को बनाया परिवहन मंत्री
अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने विस्कॉन्सिन के पूर्व सांसद सीन डफी को परिवहन मंत्री के रूप में नामित किया है। लगभग 9 साल तक प्रतिनिधि सभा में सेवाएं दे चुके डफी वित्तीय सेवा समिति के सदस्य और बीमा व आवास संबंधी उप-समिति के अध्यक्ष भी रहे हैं। वह अब 'फॉक्स बिज़नेस' पर कार्यक्रम 'बॉटम लाइन' के को-प्रेज़ेंटर हैं।
read more at भाषा


