दिल्ली में बाइक पर स्टंट करने वाले 'स्पाइडरमैन कपल' को किया गया अरेस्ट, कटा चालान
दिल्ली में स्पाइडरमैन के वेश में बाइक पर स्टंट करने को लेकर एक कपल गिरफ्तार हुआ है। उनकी पहचान 20-वर्षीय आदित्य और 19-वर्षीय अंजलि के रूप में हुई है और उनका बिना हेलमेट व नंबर प्लेट के बाइक चलाने का वीडियो वायरल हुआ था। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस 'स्पाइडरमैन कपल' का चालान भी काटा जिसकी तस्वीर सामने आई है।
read more at Hindustan Times


