शख्स की दिल्ली में सरेआम चाकू मारकर की गई हत्या, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
बदरपुर (दिल्ली) में मंगलवार को केशव नामक 30-वर्षीय शख्स की सरेआम चाकू मारकर हत्या कर दी गई जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस के अनुसार, मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर चाकू बरामद कर लिया गया है। बकौल पुलिस, आरोपियों का केशव से झगड़ा हुआ था जिसका बदला लेने के लिए उन्होंने घटना को अंजाम दिया।
read more at हिन्दुस्तान


