आईपीएल नीलामी में ₹2.20 करोड़ में बिके गुरजपनीत के 1 ओवर में हार्दिक ने जड़े 4 छक्के
बड़ौदा के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैच में तमिलनाडु के गेंदबाज गुरजपनीत सिंह के एक ओवर में 4 छक्के व 1 चौका लगाया। गौरतलब है, सीएसके ने सिंह को आईपीएल-2025 की मेगा नीलामी में ₹2.20 करोड़ में खरीदा है। हार्दिक की 69-रन की बदौलत बड़ौदा ने 222 रन का लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया।
read more at ABP न्यूज़


