Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वार्षिक परीक्षा प्रणाली के बजाय सेमेस्टर पद्धति अपनाए उच्च शिक्षण संस्थान: UGC चीफ

short by मनीष झा / on Monday, 2 December, 2024
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने कहा है कि विद्यार्थियों के बेहतर मूल्यांकन और उनके सीखने की प्रक्रिया में सुधार के लिए उच्च शिक्षण संस्थानों को वार्षिक परीक्षा प्रणाली के बजाय सेमेस्टर पद्धति अपनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अलग-अलग अभ्यासों, परिचर्चाओं में भागीदारी और गृह कार्य के आधार पर भी विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया जाना चाहिए।
read more at भाषा