Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ईसी की वेबसाइट पर अपलोड हुआ हरियाणा सीएम के नाम का मृत्यु प्रमाण पत्र, यूपी पुलिस कर रही जांच

short by शुभम गुप्ता / on Sunday, 12 February, 2023
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नाम का फर्ज़ी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया और इसे जारी करने वाली संस्था के आगे सोनभद्र (यूपी) के पन्नूगंज/शाहगंज पीएचसी का उल्लेख है। सोनभद्र पुलिस ने बताया, "अपलोड करने वाले शख्स...का मोबाइल नंबर ट्रेस हो गया है।" बकौल रिपोर्ट्स, पन्नूगंज-शाहगंज में पीएचसी नहीं है।