Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पुरी के जगन्नाथ मंदिर परिसर में पान-गुटखा खाने पर 1 जनवरी से लगेगा प्रतिबंध

short by श्वेता भारती / on Wednesday, 15 November, 2023
पुरी (ओडिशा) के जगन्नाथ मंदिर परिसर में 1 जनवरी 2024 से पान और गुटखा खाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की घोषणा की गई है। प्रतिबंध लगाने से पहले पान-गुटखा न खाने को लेकर जागरूकता फैलाई जाएगी। मंदिर के मुख्य प्रशासक रंजन कुमार दास के मुताबिक, श्रद्धालुओं, सेवादारों और मंदिर के कर्मचारियों के लिए प्रतिबंध सख्ती से लागू होगा।