दिल्ली में 162 GST अफसरों का तबादला, CM के निरीक्षण में दफ्तर से नदारद मिले थे कई अधिकारी
दिल्ली सरकार ने जीएसटी विभाग में एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में 162 अधिकारियों का तबादला किया है। यह कदम मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के जीएसटी कार्यालय के औचक निरीक्षण के कुछ दिनों बाद उठाया गया है जहां कई अधिकारी अनुपस्थित पाए गए थे। मुख्यमंत्री ने औचक निरीक्षण के दौरान कार्यालय के कामकाज की समीक्षा और करदाताओं से बातचीत की थी।
read more at इंडिया टीवी


