भूकंप के बाद चीन ने माउंट एवरेस्ट के आसपास के इलाकों को पर्यटकों के लिए किया बंद
तिब्बत में मंगलवार को आए भूकंप के बाद चीन ने माउंट एवरेस्ट के आसपास के क्षेत्रों को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, भूकंप के बाद वहां मौजूद कर्मचारी और पर्यटक सुरक्षित हैं। चीन की समाचार एजेंसी ने बताया है कि इन इलाकों के होटल की इमारतें और आसपास के इलाके भी सुरक्षित हैं।
read more at भाषा


