यूपी में फर्ज़ी इनकम टैक्स अफसर बनकर रेड करने गए 3 युवक किए गए गिरफ्तार
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में फर्ज़ी इनकम टैक्स अफसर बनकर शुक्रवार को एक शख्स के घर में रेड करने गए 3 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि उनका एक साथी फरार हो गया। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी फिल्म 'स्पेशल 26' से प्रभावित थे और वे अब तक कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
read more at ABP न्यूज़


