ब्रेकअप के बाद थाईलैंड में शख्स ने पूर्व-प्रेमिका के घर पर फेंका हैंड ग्रेनेड, खुद की हुई मौत
थाईलैंड में 35-वर्षीय शख्स द्वारा अपनी पूर्व प्रेमिका के घर पर हैंड ग्रेनेड फेंकने का मामला सामने आया है। ब्लास्ट में शख्स की मौत हो गई, 4 लोग घायल हो गए जबकि पूर्व-प्रेमिका सही सलामत है। दरअसल, कपल का ब्रेकअप हुआ था और आरोपी चाहता था कि वे फिर से रिलेशनशिप में आ जाएं लेकिन महिला ने इनकार कर दिया।
read more at Hindustan Times


