हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, सामने आया वीडियो
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बुधवार शाम बादल फटने के बाद शिमला ज़िले के रामपुर उपमंडल में सैलाब आने से भारी तबाही मच गई जिसका वीडियो सामने आया है। गानवी में जल विद्युत परियोजना का पुल और मुख्य पैदल पुल टूट गया जिसके बाद 3-ग्राम पंचायतों का सड़क संपर्क पूरी तरह कट गया। राहत बचाव टीमें मौके पर मौजूद हैं।
read more at हिन्दुस्तान


