इसी हालत में हॉलीवुड सीरीज़ की शूटिंग के लिए जा रही हूं: टूटे हाथ की तस्वीर शेयर कर शबाना
अभिनेत्री शबाना आज़मी ने गुरुवार को अपने टूटे हाथ की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। उन्होंने लिखा, "मेरा इलाज करने वाली टीम का शुक्रिया। (फिल्ममेकर) स्टीवन स्पिलबर्ग की वेब सीरीज़ 'हेलो' सीज़न 2 की शूटिंग के लिए बुडापेस्ट (हंगरी) जा रही हूं।" इसको लेकर उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, "सीरीज़ में बहुत कठिन सीन होंगे, पता नहीं कैसे कर पाऊंगी।"
read more at Instagram


