Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महारानी के निधन पर यूके में 1965 के बाद पहली बार होगा राजकीय अंतिम संस्कार

short by shashank mishra / on Saturday, 10 September 2022
यूके में महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय का राजकीय अंतिम संस्कार होगा जिसमें पार्थिव देह को तोप गाड़ी पर ले जाया जाएगा। यूके में आखिरी बार 1965 में पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल को राजकीय सम्मान के साथ विदा किया गया था। गौरतलब है कि दिवंगत महारानी के पति प्रिंस फिलिप का अंतिम संस्कार राजशाही परंपरा के अनुसार हुआ था।