ऐक्ट्रेस ज्योतिका करेंगी अजय देवगन की फिल्म से 20 साल बाद बॉलीवुड में वापसी
ऐक्ट्रेस ज्योतिका करीब 20 साल बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करेंगी। फिल्म ट्रेड ऐनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया कि अभिनेता अजय देवगन और आर. माधवन की आगामी सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म में ज्योतिका नज़र आएंगी। इस अनाम फिल्म का निर्देशन फिल्ममेकर विकास बहल करेंगे जबकि फिल्म के प्रोड्यूसर अजय देवगन, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक होंगे।
read more at Hindustan Times


