यूक्रेन में फंसे राज्य के लोगों के वापसी का खर्च उठाएगी छत्तीसगढ़ सरकार
छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि यूक्रेन से अपने खर्च पर लौटने वाले राज्य के छात्रों और नागरिकों का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यूक्रेन से लौट रहे राज्य के सभी लोगों के दिल्ली और मुंबई से छत्तीसगढ़ पहुंचने की आवश्यक व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं।


