महाराष्ट्र में रिहायशी इमारत के परिसर में खड़ी बीएमडब्ल्यू में लगी आग, सामने आया वीडियो
ठाणे (महाराष्ट्र) में शनिवार सुबह एक 25-मंज़िला रिहायशी इमारत के परिसर में खड़ी बीएमडब्ल्यू में आग लग गई जिसका वीडियो सामने आया है। क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन सेल ने बताया, "बीएमडब्ल्यू के मालिक ने फोन कर सूचना दी थी कि कार को पार्क करते समय उसमें आग लग गई। आग पर काबू पाने में आधे घंटे से अधिक का समय लगा।"
read more at लेटेस्टली


