Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत के आसपास जहाज़ों पर हमले 'गंभीर चिंता' का विषय: एस जयशंकर

short by अभिजात कांडपाल / on Tuesday, 16 January, 2024
ईरान दौरे पर गए भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि भारत के आसपास जहाज़ों पर हमले अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए 'गंभीर चिंता' का विषय है। उन्होंने कहा कि इस तरह के खतरों से भारत की ऊर्जा और आर्थिक हितों पर सीधा असर पड़ता है। बकौल जयशंकर, इस मुद्दे का जल्द-से-जल्द समाधान किया जाना ज़रूरी है।