यूपी में बारिश से जुड़ी घटनाओं में बीते 24 घंटों में हुई 19 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों में बारिश से जुड़ी घटनाओं के कारण 19 लोगों की मौत हुई है। राज्य के राहत आयुक्त कार्यालय के मुताबिक, हरदोई में 4, बाराबंकी में 3, प्रतापगढ़ व कन्नौज में 2-2 और अमेठी, देवरिया, जालौन, कानपुर, उन्नाव, संभल, रामपुर और मुज़फ्फरनगर ज़िले में 1-1 शख्स की मौत हुई है।
read more at ABP न्यूज़


